नीम के पानी से बाल धोने के फायदे


By Arbaaj11, Feb 2025 04:05 PMnaidunia.com

बालों को नीम के पानी से धोना फायदेमंद होता है। नीम के पत्तों में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है, जो बालों के लिए वरदान साबित होते हैं।

ऐसे बनाएं नीम का पानी

एक बर्तन में पानी लें और उसमें नीम की पत्तियों को डालकर उबालें। पानी हर होने के बाद आंच बंद कर दें। ठंडा होने के बाद पानी से बाल धोएं।

डैंड्रफ की समस्या दूर

अगर आपके बालों में डैंड्रफ बढ़ रहे हैं, तो नीम के पानी से बालों की धुलाई करनी चाहिए। नीम का पानी बालों से डैंड्रफ को दूर करता है।

बालों में नहीं होगी खुजली

यदि किसी के बालों में खुजली होती है, तो भी नीम के पानी से बालों को धोना चाहिए। बाल धोने से खुजली की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

लंबे होंगे बाल

बालों को लंबा करने में भी नीम फायदेमंद साबित होता है। नीम के पानी से बाल धोने से बाल तेजी से लंबे होने लगते हैं।

चमकदार होंगे बाल

अगर आपको को चमकदार बनाने हैं, तो हफ्ते में 2 बार नीम के पानी से धोएं। नीम का पानी बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

समय से पहले सफेद नहीं होंगे बाल

कुछ लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं, जिससे लोगों को उम्र भी ज्यादा समझ आती है। ऐसे लोगों को भी नीम के पानी से बाल धोने चाहिए।

नीम के पानी से धोएं बाल

उबले हुए नीम के पानी से बालों को धो लें और कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। समय के बाद बालों को साफ पानी से धोएं और शैंपू करें।

नीम के पानी से बाल धोना फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मजबूत बालों के लिए ऑयलिंग करने का बेस्ट तरीका