घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने से कभी नहीं होगी धन की कमी


By Prakhar Pandey29, Jul 2023 02:12 PMnaidunia.com

घोड़े की नाल

हिंदू धर्म में रत्नों का विशेष महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से घोड़े के नाल की अंगूठी पहनने से क्या फायदे होते है?

शनिदेव

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी विधिवत पूजा करते है। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए रत्न भी धारण करते है। घोड़े की नाल को पहनना भी काफी महत्वपूर्ण होता है।

बुरी शक्तियां

घोड़े की नाल न सिर्फ बुरी शक्तियों से रक्षा करती है बल्कि इसके प्रयोग से धन-संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो जाता है। घोड़े के नाल की अंगूठी पहनना भी काफी शुभ होता है।

बिजनेस और जॉब

बिजनेस और जॉब में तरक्की के लिए घोड़े की नाल से बने छल्ले को मध्यमा उंगली में पहने। इस छल्ले को शनिवार के ही दिन पहनना चाहिए। पहनने से पहले ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

बीमारी

घर में अगर कोई बीमार रहता है तो घोड़े की नाल से बनी 4 कील, 1 सूखा नारियल और सवा किलो उड़द की दाल उसके ऊपर से उतार दें और बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से आपकी सेहत में सुधार होगा।

साढ़े साती

शनि जी को लोहा प्रिय माना जाता है। शनि की साढ़ेसाती होने पर पॉलिश किए हुए घोड़े की नाल को अंगूठी की तरह पहने। इस उपाय को करने से शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

धन

धन प्राप्ति के लिए काले कपड़े में काले घोड़े की नाल को लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आपको धन लाभ तो होगा ही साथ ही फिजूलखर्च भी कम होगा।

प्रवेश द्वार

प्रवेश द्वार पर काले कपड़े के साथ घोड़े की नाल लगानी चाहिए और इसे अनाज रखने वाले स्थान पर रख देना चाहिए। इस उपाय को करने से घर के विकास पर गलत असर नहीं पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फिटकरी के ये 5 उपाय जगाएंगे आपकी सोई किस्मत