नीलम रत्न धारण करने के फायदे


By Sahil06, Sep 2024 10:55 AMnaidunia.com

नीलम रत्न धारण करें

रत्न शास्त्र में अलग-अलग रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। नीलम रत्न को चैन या अंगूठी में जड़वाकर धारण करना शुभ माना जाता है।

सकारात्मकता बढ़ेगी

नीलम रत्न धारण करने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इससे नकारात्मकता नष्ट होती है। इतना ही नहीं, यह रत्न सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में भी मदद करता है। 

मनोबल में वृद्धि

नीलम रत्न को धारण करने से मनोबल में वृद्धि होती है। जिनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है उन्हें इस रत्न को पहनना चाहिए।

आर्थिक लाभ

पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी नीलम रत्न को धारण किया जाता है। माना जाता है कि इस रत्न को पहनने वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

स्वास्थ्य लाभ

नीलम रत्न को धारण करने का लाभ स्वास्थ्य को भी मिलता है। रत्न शास्त्र में बताया गया है कि इस रत्न को धारण करने वालों को बीमारियों का कम सामना करना पड़ता है।

रिलेशनशिप होगा मजबूत

नीलम रत्न धारण करने से रिलेशनशिप को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। इस रत्न की अंगूठी पहनने से पति-पत्नी के झगड़े शांत हो जाते हैं।

निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी

नीलम रत्न धारण करने वालों के अंदर निर्णय लेने की क्षमता पाई जाती है। माना जाता है कि ऐसे लोग हर मुश्किल फैसला आसानी से ले पाते हैं।

डिस्क्लेमर

नीलम रत्न धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें। दरअसल, यह रत्न सभी के लिए धारण करना सही नहीं होता है।

यहां हमने जाना कि नीलम रत्न पहनने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में सफेद घोड़ा देखने का क्या संकेत मिलता है?