अक्सर लोगों के हाथों में देखा होगा कि वह लोग सफेद मोती की अंगूठी पहनने रहते हैं, जिसे पहनने से कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद मोती पहनने के फायदे-
कहा जाता है कि सफेद मोती पहनने से जिन लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है उनका मन शांत होता है और इससे गुस्सा नियंत्रित होता है।
माना जाता है कि सफेद मोती को धारण करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
सफेद मोती को धारण करने से दिमाग से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और इससे सकारात्मक विचारों का संचार होता है।
जिन लोगों के कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है उन लोगों को सफेद मोती धारण करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह मजबूत होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
जिन लोगों को त्वचा संबंधी समस्या है उन लोगों को सफेद मोती धारण करना चाहिए। इससे स्किन की समस्या से राहत मिलती है।
सफेद मोती धारण करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और इससे वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव भी दूर होते हैं।
इन कारणों से सफेद मोती पहनना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM