वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मेन गेट को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि देवी-देवताओं का वास मुख्य द्वार से ही होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर शुभ-लाभ का चिन्ह लगाना काफी शुभ होता है। आइए जानते हैं कि घर के मेन गेट पर शुभ-लाभ लिखने से क्या होता है।
मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लिखने या चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है, लेकिन दरवाजा सही दिशा की ओर होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य दरवाजे पर शुभ-लाभ का चिन्ह तभी बनाना चाहिए जब दरवाजा पूर्व दिशा में बना हो।
मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ का चिन्ह बनाने से ग्रह दोष दूर होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।
घर में नकारात्मक की ऊर्जा का वास फैलने के कारण जीवन में उथल-पुथल मच जाती है इसलिए अगर चाहते है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो, तो शुभ-लाभ मुख्य द्वार पर लिखें।
मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लिखने से आपके धन में भी बरकत होती है और व्यापार में भी काफी उन्नति प्राप्ति होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर के मेन गेट पर शुभ-लाभ लिखते समय दिशा का भी ध्यान रखें। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ