शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं जिंक और मैग्नीशियम?


By Prakhar Pandey07, Jun 2023 12:33 PMnaidunia.com

पोषक तत्व

शरीर में हर पोषक तत्व का जरूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी होता हैं। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं जिंक और मैग्नीशियम?

मिनरल्स

हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को ठीक रखने के लिए शरीर में मिनरल्स का होना बेहद जरूरी होता हैं। शरीर में मिनरल्स की कमी होने पर हार्मोन पर भी असर पड़ सकता हैं।

खान-पान

शरीर से मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए जरूरी हैं कि आप उचित मात्रा में खनिज तत्वों का सेवन करें। मैग्नीशियम और जिंक शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम आपको इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ बीपी और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार माना जाता हैं।

कमी पर आने वाले लक्षण

बॉडी में मैग्नीशियम की कमी होने पर भूख न लगना, मतली, मांसपेशियों की समस्या, नींद न आना, उल्टी, जल्द थकान लगना आदि लक्षण शामिल हैं।

जिंक

जिंक शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करने का काम करता हैं। शरीर में जिंक का भी पर्याप्त मात्रा में होना बेहद जरूरी होता हैं।

काम

जिंक का काम शरीर में नई सेल्स का निर्माण करना होता हैं। साथ ही यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार माना जाता हैं। काजू, बादाम, अंडा, गेहूं और चावल में भी जिंक अच्छी मात्रा में मिलता हैं।

मैग्नीशियम के लिए फूड

शरीर में मैग्नीशियम की सही मात्रा में बनाए रखने के लिए काजू, बादाम, पालक, ब्राउन राइस, मूंगफली, सोया मिल्क आदि का सेवन करना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Health Tips: सर्दियों में खाएं ये सुपरफूड्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल