वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं के साथ ही इस बारे में भी बताया गया है कि घर में किस जगह कौन सा पौधा रखने से लाभ मिलता है।
घर का मुख्य द्वार सबसे अहम माना जाता है क्योंकि मुख्य द्वार से ही घर में देवी-देवता और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधों को लगाना बेहद ही फलदायी माना जाता है। बता दें कि पौधों पर भगवान का भी वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर केवल 2 पौधों को लगाने के किसी भी इंसान की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना चाहिए और रोज जल देना चाहिए। शमी का पौधा भगवान शिव का प्रिय पौधा होता है।
इस पौधे का सीधा संबंध धन से माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग घर के मुख्य द्वार पर इन दो पौधों को लगाता है उन्हें जीवन में अपार धन मिलता है।