इन 4 समय पर पानी पीना शरीर के लिए होता है अमृत


By Sahil19, Oct 2024 08:27 AMnaidunia.com

पानी पीने का बेहतरीन समय

शरीर को सबसे ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है। सही समय पर पानी पीने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद है। वहीं, ठीक इसके विपरीत गलत समय पर पानी पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

सुबह खाली पेट पिएं

पानी पीने का सबसे बेहतरीन समय खाली पेट माना जाता है। सुबह उठने के बाद हल्का गर्म पानी पिएंगे तो पेट की सेहत को अनेक फायदे मिलेंगे।

मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट

सुबह के समय गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

खाना खाने से 30 मिनट पहले

भोजन करने से ठीक आधे घंटे पहले पानी पीना अच्छा होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, ओवरईटिंग पर भी रोक लगती है।

एक्सरसाइज के बाद पानी पिएं

व्यायाम करने के बाद पानी पीना भी जरूरी माना जाता है। अगर वर्कआउट के बाद पानी नहीं पिएंगे तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

बॉडी रहेगी हाइड्रेटेड

एक्सरसाइज करने के बाद पानी पीने से बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में काफी हद तक मदद मिलती है। यह मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद करता है।

सोने से पहले थोड़ा पानी पिएं

रात को सोने से पहले थोड़ा पानी जरूर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और नींद के दौरान शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

उपरोक्त बताए गए समय पर पानी पिएंगे तो बॉडी में पानी की कमी महसूस नहीं होगी, जिससे शरीर के सभी तंत्रों की प्रक्रिया में सुधार होगा।

यहां हमने जाना कि पानी पीने के लिए कौन-सा समय बेहतरीन माना जाता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik

तेजी से बढ़ेगा वजन, रात में सोने से पहले दूध के साथ खजूर लें