सभी खूबसूरत और आकर्षक दिखने की इच्छा रखते हैं, लेकिन चेहरे पर मौजूद फैट ऐसा होने नहीं देता है। आज बात कर रहे हैं कि चेहरे पर जॉलाइन लाने के लिए क्या करना चाहिए।
यदि आप रोजाना कुछ फेशियल एक्सरसाइज करते हैं तो चेहरे पर फैट जमा नहीं होता है। बशर्ते आपको व्यायाम को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना होगा।
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आपको ठुड्डी उठाने का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा नियमित करने से चेहरे पर जॉलाइन आ सकती है।
यह एक्सरसाइज फेस की मसल्स को टोन करने का काम करती है। खास बात है कि इस एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करने से गाल और चिन पर जमा फैट काफी ज्यादा कम हो जाता है।
आम भाषा में इस एक्सरसाइज को मछली जैसा चेहरा बनाना भी कहा जाता है। बता दें कि इसका अभ्यास करने से मोटो और फूले हुए गालों को पतला किया जा सकता है।
चेहरे के फैट को कम करने के लिए सबसे आसान होता है कि अपने गालों को फुलाएं। इसके लिए सांस को अंदर लें और 10 सेकंड के लिए रोककर रखें।
फेशियल फैट को कम करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को भी कर सकते हैं। रोजाना इसका अभ्यास करने से फेस की मसल्स को टोन बनाने में मदद मिलेगी।
शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन च्युइंग गम चबाने के दौरान भी जबड़े की एक्सरसाइज होती है। हालांकि, चेहरे की चर्बी कम करने के लिए केवल च्युइंग गम चबाना भी काफी नहीं है।
यहां हमने जाना कि चेहरे का फैट कम करने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ