आधी रात को भूख लगे तो क्या करें? खाएं ये 5 चीजें


By Ram Janam Chauhan29, Nov 2024 12:21 PMnaidunia.com

कई बार देर रात खाने की क्रेविंग्स होती है। ऐसे में हम जंक फूड्स या चॉकलेट खाते है, लेकिन इन चीजों से वजन बढ़ सकता है। इसलिए, आज हम 5 बेस्ट फूड्स बताएंगे, जिसे रात में भूख लगने के दौरान खा सकते हैं-

दूध पिएं

देर रात खाने की इच्छा होने पर दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही, इससे गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

नट्स का सेवन करें

रात में भूख लगने पर बादाम, काजू, किशमिश या अखरोट जैसे नट्स का सेवन कर सकते हैं। नट्स प्रोटीन से भरपूर होने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं।

पीनट बटर और सेब

रात में ज्यादा भूख लगने पर सेब और पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है।

ग्रीक योगर्ट खाएं

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसकी वजह से भूख शांत होती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर हेल्दी रहता है।

उबला हुआ अंडा

उबला हुआ अंडा प्रोटीन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह भूख को शांत करने के साथ शरीर को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता है।

भुने हुए चने खा सकते हैं

अगर आपको रात में कम भूख लगती है, तो भुने हुए चने का सेवन करना बेहतरीन विकल्प होता है। भुने हुए चने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं।

पॉपकॉर्न खा सकते हैं

देर रात भूख लगने पर बिना मक्खन वाला पॉपकॉर्न का सेवन कर सकते हैं। इसमें लो-कैलोरी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है।

इन फूड्स का सेवन करने से देर रात लगने वाली भूख शांत हो सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

दूध के साथ न खाएं 5 चीजें, भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान