खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग तेजी से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बावासीर से राहत के लिए इन 5 योगासन को करना लाभदायक हो सकता है।
कई वजहों से हो सकता है, लेकिन मुख्य वजह गलत खानपान, ज्यादा देर तक बैठना, शरीर में पानी की कमी और मोटापा हो सकता है।
बवासीर होने पर पलनमुक्तासन करने से पेट की समस्या और गैस को दूर करने में सहायता मिलती है। इसे करने के लिए लेटकर घुटनों को पेट के पास लाएं और दोनों हाथों से पकड़ें।
बवासीर में मलासन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही, रोजाना अभ्यास से मल त्याग करने में भी आसानी होती है।
इसे करने से बवासीर में होने वाले दर्द से राहत मिल सकता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
अगर आप बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में नियमित तौर पर पश्चिमोत्तानासन करना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। इसे करने के लिए बैठकर आगे की ओर झुकें।
इसे करने से पाचन सुधारने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद मिलती है। उत्तानासन करने के लिए खड़े होकर आगे की ओर झुकें और हाथो से पैरों को छुएं।
अगर आप बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com