कुछ लोग सुपरहीरो वाली फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपके लिए 7 सुपरहीरो पर बनी फिल्मों के बारे में बताते हैं।
तुलेगु भाषा में बनी फिल्म हनुमान थोड़े दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के एक नए सुपरहीरो की कहानी है।
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में देखा जाए तो रणबीर कपूर ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया है और यह फिल्म हिट भी हुई है।
मलयालम भाषा में बनी फिल्म मिन्नल मुरली एक सुपरहीरो फिल्म है। अभिनेता टोविनो थॉमस ने इस फिल्म में युवा दर्जी जैसन की भूमिका निभाई थी।
अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी भी एक सुपरहीरो की कहानी है। यह फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज हुई थी।
अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी भी एक सुपरहीरो की कहानी है। यह फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज हुई थी।
लेखक और निर्देशक अमोल गुप्ते की फिल्म स्निफ एक स्पाई सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के सनी गिल के इर्द गिर्द घूमती है जो सूंघ नहीं पाता है।
निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुपरहीरो की भूमिका में दिखे थे।
फिल्म कृष 3 भी एक सुपरहीरो की कहानी है जिसमें अभिनेता रितिक रोशन ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म बच्चों को खूब पसंद आती है।