IPL 2024 का अभी महाकुंभ जारी है और कई बड़े बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। इस सीजन का आधा हिस्सा लगभग अब खत्म होने वाला है।
हालांकि, इस सीजन में बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की है और टीमों को बड़े टोटल का पहुंचाया है। वहीं नहीं पंजाब किंग्स ने तो 261 का स्कोर भी चेज कर लिया था।
अभी भी इस सीजन में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी कला के दम पर बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। आइए उन 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
सुनील नरेन के लिए यह साल बल्लेबाजी के नजरिए से लाजवाब रहा है और एक शतक भी जड़ा है। हालांकि, उन्होंने स्पिन गेंदबाजी में लगभग 82 डॉट बॉल फेंकी है।
ट्रेंट बोल्ट ने बल्लेबाजों का नट ढीला कर के रखा है। उनके खिलाफ पहले ओवरों में रन बनाना आसान नहीं है। 32 ओवर डालने के बाद बोल्ट ने 87 डॉट बॉल फेंकी है।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में अब तक इस सीजन 10 मैचों में 94 डॉट बॉल फेंकी है।
इस खिलाड़ी का नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है। खलील अहमद ने कुछ खास योगदान नहीं दिया है उसके बावजूद उन्होंने 11 मैचों में 105 डॉट बॉल फेंकी है।
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का डर सभी बल्लेबाजों में बना हुआ है। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से 10 मैचों में 6 की इकोनॉमी से 14 विकेट लेकर 115 डॉट बॉल फेंकी है।