साल 2023 को अलविदा कहने से पहले OTT पर देखें लें ये जबरदस्त क्राइम सीरीज


By Sahil16, Dec 2023 07:34 PMnaidunia.com

ओटीटी का क्रेज

ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता लोगों के बीच लगातार बढ़ रही है। साल 2023 में भी लोगों ने ज्यादातर सीरीज और फिल्मों का लुफ्त अपने घर में बैठकर ही उठाया है।

टॉप क्राइम सीरीज

इस पूरे साल ओटीटी पर कुछ क्राइम सीरीज को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। यदि आपने इन वेब सीरीज को अभी तक नहीं देखा है तो साल के खत्म होने से पहले जरूर देख लें।

स्कूप सीरीज

ओटीटी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म की लिस्ट में नेटफ्लिक्स का नाम भी शामिल है। 'स्कूप' सीरीज को आप इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।

फर्जी सीरीज

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी पूरे साल चर्चा में रही है। दर्शकों ने इसकी स्टोरी को खासा पसंद भी किया है। आप इसका मजा अमेजन प्राइम पर उठा सकते हैं।

दहाड़ सीरीज

फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बता दें कि इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

असुर 2

साल 2023 की पॉपुलर क्राइम जोनर की सीरीज में ‘असुर 2’ का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख पाएंगे।

द नाइट मैनेजर

आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘द नाइट मैनेजर’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यदि आपने इसे अभी तक नहीं देखा है तो डिज्नी हॉटस्टार पर तुरंत देख लें।

कालकूट

इस साल की पॉपुलर वेब सीरीज में से एक ‘कालकूट’ को आप जियो सिनेमा पर आसानी से देख सकते हैं। इस सीरीज में विजय वर्मा ने शानदार अभिनय किया है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ सकती है सालार