त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं तो खान-पान का ध्यान रखें। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्वचा पर नेचुरल निखार के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं तो फलों का सेवन करना शुरू कर दें। माना जाता है कि फलों में मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही को रोजाना खाएं। त्वचा को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो रोजाना 1 कटोरी दही खाना शुरू कर दें।
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स जैसे नट्स अपने डाइट में शामिल करें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन चीजों का सेवन करना स्किन की सेहत के लिए लाभकारी होता है।
रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा के ड्राई होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी का सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हर्बल टी त्वचा की चमक को बढ़ाने में मदद करती है।
पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट का हिस्सा जरूर बना लें। ये सब्जियां शरीर को आवश्यक विटामिन प्रदान करती है।
त्वचा को धूप से बचाना चाहते हैं तो टमाटर खाना शुरू कर दें। इससे स्किन को हाइड्रेट रखने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
यहां हमने जाना कि चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ