हिंदू धर्म में हवन का काफी ज्यादा महत्व होता है। मांगलिक कार्य से लेकर व्रत, शादी, पूजा, मुंडन आदि में हवन कराए जाते हैं जो शुभ होता है।
हवन कराने से घर में देवी देवताओं को खुशी मिलती है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
हवन करने के लिए वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का आग्नेय मतलब अग्नि कोण में कराना चाहिए। दक्षिण पूर्व दिशा को काफी ज्यादा शुभ माना गया है।
अग्नि कोण वो दिशा होती है जहां दक्षिण और पूर्व दिशाएं आपस में मिलती हैं। वहीं, हवन करने वाले व्यक्ति का मुंह दक्षिण पूर्व की ओर होना चाहिए।
यदि आप सही दिशा में हवन करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक विचार दूर हो जाती हैं।
यदि आप सही दिशा में हवन करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक विचार दूर हो जाती हैं।
हवन कराते समय पूजा नियमों का पालन का करना काफी जरूरी होता है। जैसे हवन में अंगूठे से अधिक मोटी समिधा का इस्तेमाल न करें।
हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने के लिए लकड़ी का प्रयोग करें। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि लकड़ी आम का ही रहना चाहिए।
इसके अलावा आप चंदन, ढाक, पीपल की लकड़ी का प्रयोग भी हवन के लिए कर सकते हैं। लेकिन लकड़ी साफ हो और दीमक न लगे।