परिवार के फोटो किस दीवार पर लगाने चाहिए?


By Sahil11, Mar 2024 12:53 PMnaidunia.com

फोटो के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने और लगाने की शुभ दिशा बताई गई है। हम सभी अपने घर पर तस्वीरे जरूर लगाते हैं, लेकिन सही दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं।

परिवार की फोटो कहां लगाएं?

फैमिली फोटो सही दिशा में लगाने का असर इंसान की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। चलिए फिर जान लेते हैं कि परिवार का फोटो किस दिशा की दीवार पर लगाना बेहतर माना जाता है।

दक्षिण दिशा है शुभ

वास्तु शास्त्र में परिवार की फोटो को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फैमिली फोटो इस दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

मिलेंगे ये फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में परिवार वालों की तस्वीर लगाने का सकारात्मक असर रिश्तों पर पड़ता है। इसके अलावा कई अन्य फायदे भी आपको मिलेंगे।

क्लेश होगा दूर

यदि घर में क्लेश की स्थिति रहती है तो फैमिली फोटो को सही दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से परिवार के साथ होने वाले झगड़े दूर हो जाएंगे।

रिश्तों की बॉन्डिंग होगी मजबूत

वास्तु शास्त्र की मानें तो दक्षिण दिशा रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करती है। यही वजह है कि इस दिशा में तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है।

इस दिशा में न लगाएं फैमिली फोटो

कभी भी घर की नॉर्थ और ईस्ट की दीवार पर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने का बुरा असर आपके जीवन पर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर

परिवार की फोटो लगाने से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यता और वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

आज हमने जाना कि परिवार की फोटो किस दिशा में लगाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूखी-तुलसी का पौधा किस दिन उखाड़ना चाहिए?