घर के इस दिशा में रखें कलश, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा


By Ram Janam Chauhan30, Apr 2025 05:40 AMnaidunia.com

अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखना चाहते हैं, तो ऐसे में इस दिशा में कलश स्थापित करना सही हो सकता है।

कलश रखने के फायदे

अगर आप वास्तु दोष की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में कलश स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

किस दिशा में रखें कलश

घर के उत्तर-पूर्व या ईशान कोण में कलश रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा को आमतौर पर देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है।

ईशान कोण में क्यों रखें

ईशान कोण का संबंध जल से होता है और कलश भी जल का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, ईशान कोण में रखना शुभ फल दे सकता है।

कैसा कलश रखें?

घर में तांबा, चांदी या पीतल का कलश स्थापित करना शुभ और पवित्र माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष दूर हो सकता है।

गंदा कलश ना रखें

हमेशा ध्यान रखें कि कलश साफ-सुथरा हो, नहीं तो गंदे कलश को स्थापित करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कब करें कलश स्थापित

कलश स्थापित करने के लिए पंडित से शुभ मुहूर्त या किसी त्योहार के दिन स्थापित करना शुभ फल दे सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

इस मूलांक के लोगों का जल्दी टूटता है दिल