हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने पर धन की प्राप्ति होती है।
दुकान में तिजोरी या गल्ला ऐसा होता है जहां पर सारा धन रखा जाता है, इसलिए तिजोरी का सही जगह पर होना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर दुकान की तिजोरी या गल्ले को गलत दिशा में रखा जाए तो काफी नुकसान हो सकते है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दुकान के मुख्य द्वार के पास में भूलकर भी तिजोरी को नहीं रखना चाहिए।
दुकान के किसी कोने की तरफ भी तिजोरी को नहीं रखना चाहिए। दुकान में तिजोरी को कोने में रखना अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार धन में बरकत के लिए दुकान की तिजोरी या गल्ले को दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा धन कुबेर का माना जाता है, इसलिए तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।