घर की इस दिशा में बैठकर करें पढ़ाई, मिलेगी मनचाही सफलता


By Sahil14, Jan 2024 06:26 AMnaidunia.com

सफलता के लिए वास्तु टिप्स

जीवन में सफल होने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करने से सफलता आपके कदम चुमेगी।

पढ़ाई कहां बैठकर करें?

हम सभी जानते हैं कि सफलता के लिए अच्छे से पढ़ाई करना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बच्चों को पढ़ाई किस दिशा में बैठकर करनी चाहिए।

स्टडी रूम के लिए वास्तु

कुछ लोग स्टडी रूम से जुड़े वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसका नकारात्मक असर उनकी पढ़ाई पर देखने को मिलता है।

इस दिशा में बैठकर पढ़ें

पढ़ने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सही माना जाता है। इस दिशा में बैठकर पढ़ाई करने से आप बातों को लंबे समय तक याद रख पाएंगे।

पॉजिटिव एनर्जी

मिलेगी ईशान कोण में बैठकर पढ़ने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। इसकी वजह से आप लंबे समय तक पढ़ भी पाएंगे और ध्यान भी काफी कम भटकता है।

पढ़ाई में लगेगा मन

जिन बच्चों का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता है, उन्हें इसी दिशा में बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका मन पढ़ाई में लगना शुरू हो जाएगा।

मां सरस्वती का चित्र

स्टडी टेबल पर मां सरस्वती का चित्र लगाना चाहिए। बता दें कि देवी सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है और उनकी कृपा से सभी को ज्ञान की प्राप्ति होती है।

इस दिशा में सिर करके सोएं

पढ़ाई करने वाले बच्चों को सोने की दिशा का ध्यान भी रखना होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई करने वालों को दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके सोना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महाबली हनुमान को प्रसन्न करने के लिए शनिवार की शाम करें यह पाठ