सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। हिन्दू धर्म में सुबह-शाम इसकी पूजा की जाती है।
तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। इसलिए इसे घर के शुभ दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु-शास्त्र में तुलसी का पौधा लगाने समेत कई उपायों के बारें में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में तुलसी पौधे को उत्तर दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो, तो उसके लिए तुलसी को घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से घर में धन-वैभव आता है।
इसका पौधा उत्तर दिशा में लगाने से जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती। साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।
जिस स्थान पर आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, वहां साफ-सफाई का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।
तुलसी के पास गंदगी होने के कारण परिवार के सदस्यों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही तुलसी के पास जूठे बर्तन धोने से वास्तु दोष होते हैं।
10. इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA