शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होती है। हड्डियों के कमजोर होने से जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए जूस का सेवन करना चाहिए। आइए जानते है किन 4 जूस को पीने से हड्डियां मजबूत होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अंगूर का जूस पीना फायदेमंद होता है। अंगूर के जूस में कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता है।
कमजोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोज 1 गिलास अंगूर का जूस नाश्ते में पिएं। इस जूस को पीने से शरीर को कैल्शियम मिलता है।
संतरे का जूस सेहत के लिए लाभकारी होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी इस जूस को डाइट में शामिल कर सकते है।
संतरे के जूस में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण हड्डियों को मजबूती मिलती है। कैल्शियम के साथ ही, विटामिन डी भी हड्डियों को मजबूत करता है।
पालक आयरन से भरपूर होता है, लेकिन इसमें कैल्शियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में पत्तेदार सब्जी का भी जूस पी सकते है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बादाम का दूध भी सकते है। इसमें विटामिन डी और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ