घर पर ही तैयार करें ये 5 फेस मास्क, त्योहार पर दिखेगा नेचुरल ग्लो


By Sahil19, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

स्किन केयर

विशेषकर महिलाएं अपनी त्वचा का ज्यादा ध्यान रखती हैं। यदि स्किन का सही से ध्यान नहीं रखा जाता है तो डार्क सर्कल्स से लेकर डल स्किन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चमकदार त्वचा

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। एक के बाद एक त्योहार दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में महिलाएं कोशिश करती हैं कि उनकी त्वचा चमकदार नजर आएं।

फेस मास्क

चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए आप घर में तैयार फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको स्किन के लिए कुछ चमत्कारी फेस मास्क के बारे में बता देते हैं।

स्ट्रॉबेरी का फेस मास्क

स्ट्रॉबेरी का फेस मास्क भी आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है। इसे तैयार करने के लिए 6 से 10 स्ट्रॉबेरी लें। अब इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पीस लें।

एलोवेरा का फेस मास्क

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए एलोवेरा फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे तैयार करने के लिए एक बड़ी चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें, दो बड़ी चम्मच दूध की क्रीम और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं।

टमाटर का फेस मास्क

टमाटर के चमत्कारी गुण भी चेहरे को चमकदार बना सकते हैं। फेस मास्क तैयार करने के लिए टमाटर काटकर 2 चम्मच रस निकाल लें। अब इस रस में 3 चम्मच छाछ डालकर मिश्रण तैयार करें और चेहरे पर अप्लाई कर लें।

हल्दी का फेस मास्क

हल्की को स्किन केयर के लिए बेस्ट माना जाता है। इसकी मदद से भी आप फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको हल्दी में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। लास्ट में पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।

ओटमील का फेस मास्क

फेस्टिवल सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए आप ओटमील का फेस मास्क भी लगा सकती हैं। इस मास्क को तैयार करने के लिए 2 चम्मच ओटमील, एक चम्मच शहद और 2-3 चम्मच दूध लेकर पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में खून की कमी दूर करेगा यह 1 फल