आंखों की सूजन कम करने के लिए करें ये फेस योगासन


By Ram Janam Chauhan11, Dec 2024 12:41 PMnaidunia.com

सर्दियों में सर्द हवाओं की वजह से कई लोगों को आंखों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए, आज हम कुछ योगासन बताएंगे, जिसे करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है-

बालासन करें

इस आसन को करते समय आगे की ओर झुकना होता है, जिससे आंखों के चारों ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सूजन की समस्या दूर होती है।

पलके झपकाएं

लगातार 25-30 बार पलकें झपकाने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे आंखों के आस-पास की सूजन कम हो सकती है।

पामिंग कर सकते हैं

पामिंग करने के लिए अपनें दोनों हथेलियों को लगड़कर गर्म करें, फिर इसे आंखों पर लगाएं। इससे आंखों की थकावट और सूजन कम करने में मदद मिलती है।

शवासन कर सकते हैं

लेटकर सांस लेने से पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिचांव और आराम मिलता है, जिससे सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।

त्राटक योग करें

इस योगासन को करते समय किसी एक बिंदु पर ध्यान लगाना होता है। ऐसा करने से आंखों की थकान दूर और सूजन कम करने में मदद मिलती है।

अन्य उपाय

आंखों को गोल घुमा सकते हैं, पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज, इससे आंखों की मांसपेशियों को राहत के साथ सूजन कम करने में फायेदा होता है।

डॉक्टर को दिखाएं

अगर आंखों के सूजन की समस्या बढ़ते जा रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।

इन टिप्स को फॉलो करने से आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

डायबिटीज का दुश्मन है यह 1 ड्राई फ्रूट, जानिए