बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते लोगों की आंखों की रोशनी समय के साथ कम होने लगती हैं। आइए जान लेते हैं कि आंखों के लिए कौन से फूड्स फायदेमंद होते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए शिमला मिर्च को खाना बेहतर होता है। इसे विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
मटर विटामिन सी और ल्यूटिन का बेस्ट स्त्रोत है। इसका सेवन करने से आंखों के विजन को बेहतर किया जा सकता है।
आंखों की देखभाल करने के लिए आपको ब्रसेल्स स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गाजर का सेवन करने से शरीर के अलावा आंखों को भी फायदा मिलता है। गाजर बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है, जो आंखों के विजन को बढ़ाने में मददगार है।
हरी सब्जियों में पालक को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पालक में मौजूद गुण मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्रोकली को भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ल्यूटिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
टमाटर खाना तो सभी को पसंद होता है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो आंखों को सूरज की रोशनी से बचाने का काम करता है।