आंखों के लिए बेस्ट हैं ये सुपरफूड्स


By Sahil29, Oct 2023 06:50 AMnaidunia.com

आंखों के लिए सुपरफूड्स

हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग में से एक आंखें होती हैं, जिनकी देखभाल करनी भी बेहद जरूरी है। आज बात कर रहे हैं कि आंखों के लिए कौन से सुपरफूड्स खाने चाहिए।

ब्लूबेरीज फायदेमंद

ब्लूबेरी खाने में स्वादिष्ट है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। आंखों की सेहत के लिए आप ब्लूबेरीज का सेवन कर सकते हैं।

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च में विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों के लिए लाभकारी साबित होंगे। ऐसे में जरूरी है कि इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लें।

शकरकंद खाएं

शकरकंद का सेवन करना आंखें के अलावा सेहत के लिए भी लाभदायक है। इसमें विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गाजर से भी मिलेगा फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट भी गाजर खाने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन ए जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से आंखों की सेहत में भी सुधार होता है।

मूंगफली खाएं

आंखों की सेहत के लिए आप मूंगफली भी खा सकते हैं। दरअसल, मूंगफली में विटामिन ई और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व होते हैं।

अंडे भी जरूर खाएं

आंखों की अच्छे से देखभाल करने के लिए आप अंडे को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे में जिंक और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

राजमा

राजमा में प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। राजमा खाने से डार्क सर्कल से जुड़ी परेशानी से भी बचा जा सकता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड में ज्यादा अदरक का सेवन हो सकता है खतरनाक