चेहरे का ढीलापन दूर कर सकते हैं ये फूड्स


By Sahil17, Jun 2024 01:01 PMnaidunia.com

चेहरे का ढीलापन

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की ढीलापन सामान्य है, लेकिन कम उम्र से पहले ऐसा होना सही नहीं माना जाता है। इससे चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है।

डाइट में शामिल करें ये फूड्स

चेहरे की स्किन को टाइट करने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। इनका सेवन करने का असर आपको चंद दिनों में देखने को मिल सकता है।

पपीता खाएं

इस फल में मौजूद गुण त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाते हैं। खासकर पपीता खाने से त्वचा के ढीलेपन को टाइट किया जा सकता है।

टमाटर का सेवन करें

त्वचा का टाइट बनाने में टमाटर भी मददगार है। टमाटर खाने से चेहरे पर नजर आने वाले मुंहासे और दाग-धब्बे भी हट जाते हैं।

ग्रीन टी पिएं

हेल्दी ड्रिंक के तौर पर ग्रीन टी को जाना जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा के ढीलेपन को दूर करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

डाइट में शामिल करें अखरोट

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अखरोट फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं। अगर कम मात्रा में अखरोट खाएंगे तो चेहरे को टाइट करने में मदद मिल सकती है।

विटामिन सी से भरपूर फूड्स

त्वचा के ढीलेपन से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी रिच फूड्स डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप पालक, कीवी, अमरूद, हरी शिमला मिर्च जैसी फल और सब्जियों को खा सकते हैं। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि स्किन टाइटनिंग के लिए किन फूड्स को खाना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस विटामिन को खाने से चमकेगा चेहरा, खाएं ये चीजें