शरीर में कमजोरी महसूस होने पर व्यक्ति कोई भी काम बेहतरीन ढंग से नहीं कर पाता है। शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
वजन और ताकत बढ़ाने में केला मददगार है। दूध के साथ केला खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी और हड्डियों की मजबूती भी बढ़ेगी।
सर्दियों के दिनों में शकरकंद भी आप खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होता है और इसके पोषक तत्व शरीर की ताकत बढ़ाने में भी आपकी मदद करेंगे।
ठंड के दिनों में शतावरी का सेवन करना भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से शरीर की क्षमता बढ़ती है।
बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी नाश्ता करना भी जरूरी है। ब्रेकफास्ट में आप ओट्स खा सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगी।
यदि आपको शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो आज से ही नट्स भिगोकर खाएं। सुबह के समय भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से आपको अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
हड्डियों में कमजोरी का आभास होने पर गुड़ और चना खाना शुरू कर दें। बता दें कि इन दोनों चीजों को सर्दियों में खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सभी को दाल खाने की सलाह देते हैं। शरीर की ऊर्जा में इजाफा करने के लिए तो आपको दालें जरूर खानी चाहिए।