इन फूड्स को कच्चा खाना होता है फायदेमंद


By Sahil20, May 2024 04:16 PMnaidunia.com

कच्चे खाद्य आहार

वैसे तो ज्यादातर खाद्य आहार को पकाकर खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ सब्जियां और खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें कच्चा भी खाया जा सकता है।

रॉ फूड के प्रकार

कच्चे खाद्य आहार के कई प्रकार होते हैं। इतना ही नहीं, रॉ फूड आइटम्स दिखने में आकर्षक और सेहत के लिए हेल्दी होते हैं।

वेगन रॉ फूड

ये रॉ फूड प्लांट बेस्ड होते हैं। खास बात है कि इसमें भैंस, गाय, बकरी या किसी भी जानवर के दूध से बने उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

वेजिटेरियन रॉ फूड

इस आहार की लिस्ट में डेयरी उत्पादों के साथ प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स शामिल होते हैं। शाकाहारी लोग इस तरह के खाद्य आहार का ज्यादा सेवन करते हैं।

इन सब्जियों को कच्चा खाएं

यदि आप चाहे तो प्याज, टमाटर, गाजर, मूली, चुकंदर, खीरा और ब्रोकली जैसी सब्जियों को कच्चा खा सकते हैं। इन्हें कच्चा खाने का सीधा फायदा सेहत को मिलता है।

सूखे मेवे खाएं

यदि आप चाहे तो सूखे मेवे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खास बात है कि इन्हें आप कच्चा खा सकते हैं और ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

डेयरी उत्पाद

ज्यादातर डेयरी प्रोडक्ट्स को कच्चा खाया जा सकता है। इसमें पनीर, दूध जैसी चीजों से बने फूड आइटम्स भी शामिल होते हैं।

वजन घटाने में मददगार

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रॉ फूड हेल्दी होने के साथ ही वजन कम करने में भी मददगार है। वेट लॉस जर्नी के दौरान इन खाद्य पदार्थों को डाइट में जरूर शामिल करें।

कुछ फूड आइटम्स को कच्चा खाना फायदेमंद होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गिलोय का जूस पीने के फायदे