आंतों की सफाई करती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां


By Sahil09, Dec 2023 03:33 PMnaidunia.com

आंत की सफाई

दिमाग के बाद आंत के कार्य को महत्वपूर्ण माना जाता है। पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों की सफाई बेहद जरूरी है।

आंतों में क्यों जमती है गंदगी?

अनहेल्दी फूड्स और खानपान की गलत आदतों का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसकी वजह से पेट सही से साफ नहीं हो पाता है और आंतों में गंदगी जमा होने लगती है।

आंतों के लिए जड़ी-बूटियां

आंतों में जमा मल को साफ करने के लिए कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

जीरा

सभी की किचन में जीरा मौजूद होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने का काम भी यह मसाला करता है। इसके अलावा, गैस और ब्लोटिंग की परेशानी भी दूर हो जाती है।

गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय को महत्वपूर्ण औषधि बताया गया है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

मेथी

मेथी को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। आंतों की सफाई करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं।

आंवला

आंवला को एक सुपर फ्रूट माना जाता है। आंतों में जमा मल को साफ करने के लिए रोज 1 चम्मच आंवला का रस पीना काफी है।

अदरक

पाचन तंत्र के लिए अदरक को लाभकारी माना जाता है। यदि आप रोजाना सुबह अदरक की चाय पीते हैं तो आपको आंतों में मल या गंदगी जमने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा करते हैं ये 4 ड्रिंक्स