हॉरर फिल्में देखना भी काफी लोगों को बेहद पसंद होता हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं OTT पर उपलब्ध कुछ बेहतरीन फिल्मों की सूची।
प्राइम वीडियो पर मौजूद 2018 में आई तुम्बाड़ एक डार्क फैंटेसी पीरियड हॉरर फिल्म हैं। इस फिल्म में सोहम शाह अहम भूमिका में हैं।
2008 में आई 1920 प्राइम वीडियो पर उपलब्ध एक सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म हैं। मूवी में रजनीश दुग्गल, अदा शर्मा, इंद्रनील सेनगुप्ता और अंजोरी अलघ अहम किरदार में हैं।
आयुष रैना द्वारा निर्देशित हॉरर स्टोरी फिल्म में करण कुंद्रा, राधिका मेनन, निशांत सिंह मलकानी समेत अन्य लोग भी हैं। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है।
यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध राज एक सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म हैं। इस फिल्म में बिपाशा बसु, डीनो मोरिया, मालिनी शर्मा और आशुतोष राणा लीड रोल में हैं।
2010 में आई शापित एक रोमांटिक हॉरर एडवेंचर फिल्म हैं। विक्रम भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध 2005 में आई फिल्म काल भी एक सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म हैं। मूवी में जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल, लारा दत्ता और अजय देवगन हैं।
प्राइम वीडियो पर मौजूद डरना मना हैं एंथोलॉजी हॉरर फिल्म हैं। 2003 में आई इस फिल्म में नाना पाटेकर, विवेक ओबेरॉय, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, संजय कपूर ,शिल्पा शेट्टी, सोहेल खान भी हैं।