अक्सर अनहेल्दी या ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से पेट खराब हो जाता है। ऐसी अवस्था में आप पेट के लिए कुछ फायदेमंद जूस का सेवन कर सकते हैं।
पेट खराब होने पर हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। जूस को पचाना पाचन तंत्र के लिए आसान होता है। इस वजह से पेट में गड़बड़ी होने पर जूस पीने की सलाह दी जाती है।
पेट की सेहत के लिए सेब खाना भी फायदेमंद है। खैर, पेट खराब होने के दौरान सेब का जूस पिएं आपको तुरंत आराम मिलेगा।
आमतौर पर डॉक्टर खून की कमी होने पर अनार का जूस पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, इस फल का जूस पेट की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
संतरे में मौजूद तत्व पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने का काम करते हैं। यही कारण है कि पेट खराब होने पर इस फल के जूस का सेवन किया जाता है।
पेट में गैस या कब्ज की समस्या होने पर पुदीना का पानी पिएं। इसका सेवन करने से तुरंत प्रभाव से पेट को आराम मिलता है।
गर्मियों के दिनों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी पीना चाहिए। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो पेट की सेहत को भी लाभ मिलेगा।
पेट दर्द की समस्या में आराम दिलाने में अदरक का जूस मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस जूस का सेवन पेट खराब होने पर जरूर करें।
यहां हमने जाना कि पेट खराब होने पर किन जूस का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ