बालों के झड़ने की परेशानी इन दिनों बेहद आम बन चुकी है। हेयर फॉल से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों को कोई खास फायदा नहीं मिलता है।
बालों की मजबूती के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फायदेमंद जूस शामिल कर सकते हैं। इन जूस को पीने से आपको हेयर केयर में भी मदद मिलेगी।
आंवला का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका सेवन करने का सीधा फायदा बालों को मिलता है। आंवले का रस बालों के झड़ने को काफी हद तक कंट्रोल करता है।
वैसे को गाजर पूरे साल मौजूद रहती है, लेकिन सर्दियों के दिनों में गाजर का सीजन होता है। गाजर का जूस पीने से हेयर ग्रोथ में काफी मदद मिलेगी।
खीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से स्कैल्प को आवश्यक तत्व मिलते हैं, जो बालों को बढ़ाने का काम करते हैं।
पालक का सेवन सब्जी के तौर पर करना भी शरीर के लिए लाभकारी होता है। पालक का जूस पीने से बालों के झड़ने समेत अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होता है। एलोवेरा बालों और स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं होता है। इसका रस पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद होगा।
अमरूद एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अमरूद का जूस पीने से बालों के झड़ने की परेशानी दूर हो जाती है।