रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह


By Sahil25, Aug 2023 11:29 AMnaidunia.com

रक्षाबंधन 2023

इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। बहनों ने अपने भाई को राखी बांधने के लिए तमाम तैयारियां भी पूरी कर ली होगी।

ट्रेवल लोकेशन

आज बात कर रहे हैं कि आप अपने भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन पर घूमने के लिए भारत की किन खूबसूरत लोकेशन पर जा सकते हैं।

मनाली

मनाली भारत के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन में से एक है। इस समय आप कम बजट में मनाली जा पाएंगे, क्योंकि अभी पिक सीजन नहीं चल रहा है।

कूर्ग

कर्नाटक के कूर्ग को भी घूमने के लिए बेस्ट जगह माना जाता है। यहां के खूबसूरत हिल स्टेशन पर आप अपने भाई-बहनों के साथ जा सकते हैं।

शिलांग

उत्तर-पूर्वी मेघालय मेें स्थित शिलांग एक खूबसूरत शहर है। यह शहर पहाड़ियों पर बसा हुआ है, जहां से शानदार प्राकृतिक नजारा देखने को मिलता है।

गोवा

गोवा के बारे में तो सभी जानते हैं, यहां लोग एंजॉय करने के लिए जाते हैं। इस रक्षाबंधन आप अपने भाई-बहनों के साथ गोवा के समुद्री तटों पर यादगार समय बिता सकते हैं।

अल्लेप्पी

केरल का अल्लेप्पी शहर अपने समुद्र तट, मंदिर और बोट रेस के लिए मशहूर है। इस जगह को भारत का वेनिस भी कहा जाता है।

ट्रेवल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनीमून के लिए सबसे सस्ती हैं भारत की ये जगहें