Gadar 2 ही नहीं, इन फिल्मों की लव स्टोरी ने भी उड़ाया है बॉक्स ऑफिस पर गर्दा


By Prakhar Pandey18, Aug 2023 03:33 PMnaidunia.com

गदर 2 उड़ा रही गर्दा

सिनेमाघरों में फिल्म गदर 2 काफी ज्यादा गर्दा उड़ा रही है। गदर 2 के अलावा और भी कई सारी फिल्में हैं जिनकी भी लव स्टोरी ने खूब धमाल मचाया है।

DDLJ

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। लोगों को यह मूवी खूब पसंद आई।

रांझणा

फिल्म रांझणा में एक्टर धनुष के एकतरफा मोहब्बत ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया था। इसमें धनुष के साथ सोनम कपूर दिखी थीं।

जब वी मेट

शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट में गीत के किरदार ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया। इसमें शाहिद और करीना की केमिस्ट्री जबरदस्त थी।

दिल तो पागल है

फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने खूब बवाल मचाई। इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया।

आशिकी 2

फिल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जबरदस्त लव स्टोरी ने धमाल मचा दिया था। इस मूवी की प्रेम कहानी को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

ऐ दिल है मुश्किल

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार लोगों को खूब पसंद आई। इसकी प्रेम कहानी भी काफी अच्छी थी।

कबीर सिंह

कियारा आडवाणी के प्रति शाहिद कपूर के प्यार ने फिल्म कबीर सिंह को बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट बना दिया। दर्शकों को यह मूवी खूब पसंद आई।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सामंथा रुथ प्रभु के ये ग्लैमरस लुक्स बना देंगे दीवाना