गर्मियों का मौसम आते ही लोग कहीं बाहर जाने का प्लान करते हैं। कई लोग इस मौसम में हाइकिंग का प्लान करते हैं।
अगर आप भी इस मौसम में हाइकिंग का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम इस लेख के जरिए आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे।
हिमाचल प्रदेश में आप त्रिउंड ट्रेक की हाइकिंग कर सकते हैं। मैक्लोडगंज से शुरू होने वाला यह ट्रेक आसान और बेहद सुंदर होता है।
उत्तराखंड में केदारकांठा ट्रेक की हाइकिंग कर सकते हैं। यहां आप ने जंगल, बर्फीली चोटियां और कैंपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
उत्तराखंड में स्थित वैली ऑफ फ्लॉवर्स लगभग 17 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां फूलों से भरी घाटी, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
हिमाचल प्रदेश में आप हमटा पास ट्रेक की हाइकिंग कर सकते हैं। यहां कुल्लू और लाहौल की सीमा पर स्थित खूबसूरत ट्रेक है।
उत्तराखंड में स्थित खलिया टॉप ट्रेक लगभग 5 किमी तक फैला है। यहां आसान ट्रेक, बर्फ से ढकी चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है।
गर्मियों में हाइकिंग के लिए बेस्ट जगहें। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com