Best Tourist Places: इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, आएगा मजा
By Ashish Gupta
2022-12-12, 15:40 IST
naidunia.com
चित्रकोट जलप्रपात
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपके लिए 'भारतीय नियाग्रा' के नाम से प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात से बेस्ट जगह कोई भी नहीं हो सकती है।
तीरथगढ़ वाटरफाल
बस्तर के चित्रकोट वाटरफाल के अलावा तीरथगढ़ वाटरफाल भी काफी खूबसूरत जगह है। नए साल का जश्न मनाने आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
हांदावाड़ा जलप्रपात
अगर आप ब्लाकबस्टर फिल्म बाहुबली में दिखाए गए झरना जैसा वाटरफाल देखना चाहते हैं तो छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा हांदावाड़ा जलप्रपात जरूर जाएं।
कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान
कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको जंगली जानवर, ऊंची-ऊंची चोटियां, गुफाए देखने के लिए मिलते हैं।
कैलाश गुफा
कैलाश गुफा बस्तर का एक प्राकृतिक स्थल है। यहां पर आपको एक गुफा देखने के लिए मिलती है। यह गुफा प्राकृतिक तरीके से बनी हुई है।
बारसूर
बारसूर बस्तर के पास घूमने की एक आकर्षक जगह है। बारसूर प्राचीन मंदिरों का समूह है। बारसूर को तालाब और मंदिरों की नगरी के नाम से जाना जाता था।
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन करें ये कार्य
Read More