ठंड में है घूमने का प्लान, इन 6 जगहों के बारे में जानिए


By Shivansh Shekhar11, Nov 2023 05:55 PMnaidunia.com

घूमने के शौकीन

कुछ लोग ठंड के मौसम में घूमना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर लोग इस मौसम में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं।

कई खूबसूरत जगहें

भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनके बारे में यदि आप जान लेंगे तो आपका मन एक बार वहां जाने के लिए जरूर करने लगेगा।

डलहौजी

डलहौजी हमेशा से ठंड के दिनों में पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां आते ही लोग अपने सारे गम और दुखों को भुला जाते हैं।

जैसलमेर

राजस्थान में स्थित जैसलमेर पूरी दुनिया में फेमस है। इस जगह पर लोग दूर देश और विदेशों से घूमने के लिए आते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हैं।

कच्छ

भारत का सीमावर्ती इलाका कच्छ बेहद ही आकर्षक वाली जगह है। यहां हर वर्ष लोग ठंड के दिनों में आना पसंद करते हैं।

सिक्किम

सिक्किम नेपाल और चीन से सटा भारत का पूर्वोत्तर राज्य है। ये जगह पूरी तरह पहाड़ को वादियों में बसा है जहां आपको जरूर जानी चाहिए।

पुडुचेरी

पुडुचेरी एक केंद्र शासित राज्य है जहां की खूबसूरती विदेशों के लोगों को अपनी ओर खींचती है। इस जगह पर जरूर एक बार जाना चाहेंगे।

मसूरी

उत्तराखंड राज्य और हिमालय की गोद में बसा एक ऐसी जगह है जहां लोग सबसे पहले जाना चाहते हैं। ठंड के दिनों में यहां का नजारा अद्भुत रहता है।

टूरिज्म से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिल्ली के प्रदूषण से बचना है तो इन जगहों की करें सैर