Sagar में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, मन को मोह लेंगी


By Ritesh Mishra02, Jun 2025 06:10 AMnaidunia.com

लोगों को नई-नई जगहों पर घूमना काफी पसंद होता है। गर्मियों में घूमने के लिए ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाते हैं। लेकिन भारत के दिल के नाम से जाना जाने वाला राज्य मध्य प्रदेश भी किसी अन्य राज्य से कम नहीं है।

सागर में घूमने की जगहें

आज हम इस लेख के जरिए आपको सागर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

लाखा बंजारा झील

मध्य प्रदेश के सागर में स्थित लाखा बंजारा झील की खूबसूरती देखने लायक है। हर के बीचों-बीच स्थित यह झील बहुत ही शांत और सुंदर जगह है। यहां आप बोट की सवारी भी कर सकते हैं।

राहतगढ़ वाटरफॉल

मानसून के मौसम में ये झरना देखने लायक होता है। यह झरना सागर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है। हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों से घिरा यह झरना काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

गढ़फरा की पहाड़ियां

अगर आपको सागर शहर का खूबसूरत नजारा देखना है तो आप गढ़फरा पहाड़ियां जरूर घूमने जाए। यह जगह एडवेंचर और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए ये जगह एकदम सही है।

खिमलासा किला

खिमलासा गांव में बना यह किला एक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां आपको प्राचीन वास्तुकला देखने को मिलेगी।

बमौरा हनुमान मंदिर

सागर में बमौरा हनुमान मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। मंगलवार के दिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। मंदिर के आसपास का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण है।

Sagar में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, मन को मोह लेंगी। इसी तरह ट्रैवेलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत शहर