उमस भरी गर्मी से हैं परेशान, करें इन जगहों की सैर


By Shivansh Shekhar08, May 2024 12:30 PMnaidunia.com

उमस से परेशान

गर्मी के दिनों में पड़ने वाली बारिश उमस पैदा करती है। वहीं, देश में कुछ जगह ऐसी भी है, जहां साल के किसी भी महीने में उमस नहीं होती।

अरुणाचल प्रदेश

इस राज्य के सबसे पश्चिम भाग में स्थित तवांग काफी शांतिपूर्ण है। यहां मौजूद संगेशर झील और सेला दर्रा काफी मशहूर है, जहां उमस नहीं रहती।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की सबसे ज्यादा मशहूर घाटी 'पार्वती घाटी' है। अगर इस उमस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये जगह अच्छा विकल्प रहेगा।

अंडमान और निकोबार

नीले पानी का समंदर से घिरा ये जगह आकर्षक, सुंदर और स्वर्ग जैसा अनुभव देता है। उमस से बचने के लिए एक बेहतर जगह हो सकता है।

शिलांग, मेघालय

प्रकृति की गोद में बसा ये जगह काफी शानदार मौसम का आनंद देगा। यहां ओवरनाइट कैम्पिंग के साथ ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

इस जगह पर देश की बड़ी आबादी जब उमस से परेशान होती है तो पहुंचती है। यहां शांति से बैठकर घंटो फिशिंग का आनंद ले सकते हैं।

कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ये जगह उमस से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट है। यहां आपको हर जगह हरियाली ही नजर आएगी।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

ये जगह बाइकर्स के लिए स्वर्ग जैसा है। इस जगह पर ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग की जा सकती है। उमस से बचना चाहते हैं तो इसे जरूर चुनें।

ट्रेवल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मी में भारत की इन जगहों पर जाएं घूमने, मिलेगा सुकून