14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे का दिन प्यार वाला माना जाता है। इस दिन लोग पार्टनर के साथ समय बिताते हैं।
अगर इस वैलेंटाइन डे का आप खास बनाना चाहते है, तो वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ भारत के इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते है।
गोवा भारत का एक खूबसूरत राज्य है। पार्टनर के साथ गोवा जाकर आप इस वैलेंटाइन डे को बेहद ही स्पेशल आसानी से बना सकते है।
गोवा में आप पार्टनर के साथ बीच पर सुकून के पल बिता सकते है इसके साथ ही वहां कुछ खूबसूरत वॉटरफॉल भी मौजूद है।
हिमाचल प्रदेश भारत का बेहद ही शानदार राज्य है। इस राज्य को घूमने के लिए लोग विदेशों से तक आते है। यहां भी जाकर आप वैलेंटाइन डे को खास बना सकते है।
अगर आपको बर्फबारी पसंद है, तो वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ हिमाचल के मनाली निकल जाए। मनाली में आप बर्फ का आनंद उठा सकते है।
वैलेंटाइन डे पर आप भारत के साउथ राज्य यानी केरल की ओर का भी रुख कर सकते हैं। केरल भारत का सबसे शिक्षित और सुंदर राज्य है। यहां पर आपको प्राकृतिक आनंद मिलेगा।