Vastu: प्रकृति का वरदान इन पौधोंं से सजाएं घर, मिलेगा खूब फायदा


By Arbaaj06, Dec 2023 11:43 AMnaidunia.com

प्रकृति का वरदान

पेड़-पौधों मनुष्य के लिए प्रकृति का वरदान माना जाता है। पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

वास्तु शास्त्र

पौधों का वास्तु शास्त्र में भी विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है जिसके कारण काफी फायदा मिलता है।

केला का पेड़

केले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। इस पेड़ को आप घर के बगीचे में लगा सकते है। इस पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से लक्ष्मी की कृपा से धन आकर्षित होता है।

शमी का पौधा

यह पौधा भी देवी-देवताओं वाला माना जाता है। घर में इस पौधे को भी लगाया जा सकता है। इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

बेल का पेड़

भगवान शिव को बेल का पेड़ का प्रिय है इसलिए इस पेड़ को भी घर में लगा सकते है। इस पेड़ के कारण भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सकता है।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट धन को आकर्षित करता है इसलिए इस पौधे को जरूर लगाएं।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2023 की आखिरी कार्तिक अमावस्या है इस दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि