कभी नहीं होगी शरीर में प्रोटीन की कमी, सूप में डालकर खाएं ये चीजें


By Lakshita Negi25, Nov 2024 06:01 PMnaidunia.com

ठंड में गर्म सूप का जादू

सर्दियों में गरमा-गरम सूप पीना हर किसी को पसंद होता हैं। इससे आपके शरीर को गर्माहट मिलती है और साथ ही सूप पीने से सर्दी जुकाम से भी बचे रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि सीप में कुछ चीजों को मिलाकर सूप बनाने से शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती हैं जो, आपको एनर्जेटिक और फुल रखते हैं।

सूप में दाल

दाल प्रोटीन का एक काफी अच्छा सोर्स होता हैं। इसे सूप में मिलाकर सूप बनाने से आप दिन भर पेट भरा भी रहेगा। इसे सूप में मिलाकर पीने से सूप का टेक्सचर भी अच्छा हो जाता है।

बीन्स

राजमा या मटर को सूप में मिलाकर बनाने से सूप का स्वाद और बढ़ जाएगा। साथ ही ये सूप में क्रंच भी लाते हैं। इन्हें आप चबा कर खा सकते हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए ये बहुत अच्छा और हेल्दी ऑप्शन होगा।

कद्दू

सूप में क्रीमी और गाढ़े टेक्सचर के लिए आप इसमें कद्दू की प्यूरी मिला सकते हैं। अपने पसंद के अनुसार मसाले डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं। खाते वक्त इसमें ऊपर से बटर डाल लें।

चिकन

अगर आप नॉनवेज के शौकीन है तो सूप में चिकन या अपने पसंद का नॉनवेज मिलाकर खा सकते हैं। मूट प्रोटीन के मुख्य सोर्सेज में से एक है। इसे जिम के बाद वाली डाइट में भी ले सकते हैं।

टोफू या पनीर

गरमा-गरम सूप में टोफू या पनीर काट कर मिला सकते हैं। वीगन लोग टोफू ले लें और वेजिटेरियन पनीर ये दोनों ही स्वाद से भरपूर होते हैं। इसमें स्वाद के लिए आप अदरक और लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं।

सीड्स और नट्स

सूप बनाते वक्त उसमें ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डायरेक्ट या पेस्ट बनाकर मिला सकते हैं। इससे सीप का स्वाज काफी अच्छा हो जाएगा साथ ही ये आपके शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। इसे पीने से बॉडी पेन से भी आराम मिलेगा।

इन चीजों को सूप में मिलाकर बनाएं और स्वाद के साथ-साथ अपनी सेहत को भी बढ़ाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

हमें खाना धीरे-धीरे चबाकर क्यों खाना चाहिए?