Best South Indian Film: ये हैं साल 2022 की साउथ की टॉप 5 फिल्में


By Ekta Sharma17, Dec 2022 02:49 PMnaidunia.com

टाॅप 5 साउथ फिल्म

साउथ की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2022 की साउथ की हिट फिल्में कौन-कौन सी रही है।

केजीएफ चैप्टर 2

कन्नड़ फिल्म केजीएफ 2 साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म का चैप्टर 3 साल 2024 में रिलीज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

RRR

राजामौली की फिल्म RRR को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1,144 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं।

पोन्नियिन सेल्वन

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयम रवि, कार्थी और त्रिशा जैसे स्टार थे। फिल्म चोल साम्राज्य की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म ने भी वर्ल्ड वाइड शानदार कमाई की थी।

विक्रम

ये फिल्म तमिल सुपरस्टार कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। विक्रम फिल्म में दमदार एक्शन और शानदार एक्टिंग देखने को मिली है।

कंतारा

कंतारा फिल्म सिनेमाघरों में छाई रही। ऋषभ शेट्टी की इस कन्नड़ फिल्म को साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। कंतारा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।

Madhuri Dixit Look: ट्रेडिशनल लुक में ऐसे आएगा माधुरी सा निखार