साउथ इंडस्ट्री ने कई ऐसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्में बनाई है जो जाहिर तौर पर रोमांटिक सिनेमा लवर्स को बेहद पसंद आएंगी। आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
सीता रामम एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। दलकीर सलमान और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में देख सकते हैं।
जी5 हिंदी में मौजूद गीता गोविंदम एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। मूवी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं।
नेटफ्लिक्स पर मौजूद भीष्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। नितिन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। भीष्म को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी सबटाइटल के साथ देख सकते हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर डियर कॉमरेड एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म हैं। प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म को हिंदी में देख सकते हैं।
साई पल्लवी और वरुण स्टारर फिदा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम एक हाई बजट फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर सफल न होने के बावजूद यह एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी स्टारर हे सिनामिका एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म का निर्देशन ब्रिंदा ने किया हैं।