Skin Care: ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट हैं ये मसाले, सोने की तरह चमकेगा चेहरा


By Sahil21, Oct 2023 08:00 PMnaidunia.com

मसाले के पोषक तत्व

खाने के स्वादों को बढ़ाने वाले मसाले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन मसालों को स्किन रूटीन में शामिल करना भी फायदेमंद साबित होता है।

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

यदि आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखते हैं तो किचन में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल करें। आइए इन मसालों के बारे में जान लेते हैं।

होममेड स्किन पैक

पैक त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप घर पर ही कुछ शानदार स्किन पैक तैयार कर सकते हैं। ये होममेड स्किन पैक आपकी स्किन को सोने की तरह चमका देंगे।

मुंहासों से मिलेगा छुटकारा

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों के चेहरे पर काफी ज्यादा मुंहासे होते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग चेहरे पर दाग-धब्बों से भी परेशान रहते हैं।

हल्दी

सब्जी को रंग और स्वाद देने वाली हल्दी बेहतरीन औषधि भी है। सालों से स्किन केयर प्रोडक्ट के तौर पर हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे बनाएं पेस्ट

हल्दी में बेसन, और दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर 10 मिनट तक इस पेस्ट को लगाकर रखें और फिर चेहरा अच्छे से साफ कर लें। यह पेस्ट स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

केसर

केसर भी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। इसे दूध में भिगोकर रखें और रुई की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक स्किन पर लगाने के बाद अपना फेस धो लें।

दालचीनी

दालचीनी को बेस्ट औषधी भी माना जाता है। स्किन के लिए आप इसके पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर 5 से 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों का झड़ना हो जाएगा बंद, लगाना होगा इस फूल का तेल