वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई का विशेष महत्व है और घर को साफ रखने से देवी-देवता का वास होता है। आइए जानते हैं कि घर में इस समय लगाएं पोछा,जीवन में भरपूर मिलेगा लाभ-
वास्तु के अनुसार, पोछा लगाने का समय सुबह 4 बजे से 5:30 के बीच का होता है। ऐसा करने से जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है।
इस समय पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे घर में साफ-सफाई भी रहती है।
घर में इस समय पोछा लगाने से माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है और इससे उनकी कृपा भी प्राप्त होती है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
सुबह के समय पोछा लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। पैसों की तंगी भी दूर होती है।
ऐसा कहा जाता है कि सूर्योदय के समय या उसके तुरंत बाद पोछा लगाना अच्छा माना जाता है और इससे घर में वातावरण भी शुद्ध होता है।
पोछा लगाते समय ध्यान रखें कि हमेशा पोछा मुख्य द्वार से लगाना शुरू करें, इसके बाद ही घर के सारे हिस्सों में पोछा लगाएं।
घर में सूर्योदय के समय पोछा लगाने से जीवन में भरपूर लाभ मिलेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM