आपने भी बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसा न करने से कई रोगों के होने का खतरा बना रहता है।
ज्यादातर लोग सुबह उठने के सही समय के बारे में नहीं जानते हैं। आइए आज जान लेते हैं कि सुबह किस समय उठना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह उठने के लिए 5:30 से 6 बजे तक का समय सही रहता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य को कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं।
सुबह जल्दी उठने से शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित फायदे मिलते हैं। इस समय के बीच उठने से शरीर में ताजगी भी महसूस होती है।
ऐसा कहा जाता है कि सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच उठने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इसकी मदद से तनाव जैसी परेशानी से राहत मिल सकती है।
अगर सुबह उठकर ताजी हवा ली जाती है तो स्किन सेल्स भी बढ़ते हैं। इतना ही नहीं, इसकी मदद से आपकी त्वचा जवां नजर आती है।
सुबह जल्दी उठकर आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे और रोगों से बचे रहेंगे।
रोज सुबह जल्दी उठने से आप पूरे दिन काम पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे। सुबह जल्दी उठकर आप पढ़ाई भी कर सकते हैं।