किशमिश का पानी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है। लेकिन इसका सेवन सही समय पर करना ही करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसका पानी किस समय पीना चाहिए?
हर एक सेहतमंद इंसान को डाइट में किशमिश का पानी शामिल करना चाहिए। इसका पानी आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
अगर आप किशमिश का पानी पीना चाहते है, तो उसे खाली पेट पीना चाहिए। खाली पेट सुबह इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
किशमिश का पानी बनाने के लिए रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच किशमिश डालकर रख दें। सुबह उठकर पानी को छानकर पिएं।
किशमिश के पानी में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।
किशमिश के पानी को पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस पानी को पीने से खून की कमी दूर, हड्डियां मजबूत और डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
यदि आपको किशमिश खाने से एलर्जी होती है, जो उसका पानी पीने से भी परहेज करना चाहिए वरना एलर्जी की समस्या हो सकती है।