शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप छुहारा खा सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई कमाल के फायदे मिलते हैं।
ठंड के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप छुहारा का सेवन कर सकते हैं। सवाल उठता है कि किस समय छुहारा खाना चाहिए।
हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, छुहारा में कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, पोटेशियम और विटामिन बी6 जैसे कई फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं।
वैसे तो आप किसी भी समय छुहारा खा सकते हैं, लेकिन सुबह के समय इसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। खाली पेट छुहारे का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे।
वजन कम करने के लिए भी आप सुबह खाली पेट छुहारा खा सकते हैं। इसकी मदद से मेटाबॉलिज्म तेज करना भी आपके लिए आसान होगा।
कुछ लोग छुहारा को सूखा खाते हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए रोज शाम को छुहारा भिगोकर रख दें और सुबह के समय सेवन करें।
नियमित तौर पर छुहारा खाने से दिल संबंधित रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा, कई अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।
कुछ लोगों के लिए छुहारा खाना सही भी नहीं होता है। खासकर उन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, जिन्हें एलर्जी की समस्या होती है।